मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार
समाचार-विचार24 जुलाई को ‘द हिन्दू’ अखबार ने मानव अंगों की तस्करी से सम्बन्धित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली समेत देश के बड़े–बड़े शहरों में अंगों की तस्करी का व्यापार बड़े पैमाने पर फल–फूल रहा है। मानव अंगों के इस व्यापार की कड़ी भारत समेत बांग्लादेश और ईरान तक जुड़ी हुई हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस व्यापार में लिप्त कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एमबीए ग्रेजुएट से लेकर डॉक्टर तक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह धन्धा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, के साथ लगभग पूरे भारत में चल रहा है। इसमें बड़े अस्पतालों के डॉक्टर से लेकर पुलिस अधिकारी तक शामिल हैं।
पुलिस की जाँच–पड़ताल में दिल्ली के अपोलो और नोएडा के यथार्थ अस्पताल के सर्जन समेत अनेक डॉक्टरों के नाम सामने आये हैं। इसके तार बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं। दरअसल बांग्लादेश के कुछ अस्पतालों में इनके दलाल काम करते हैं। वहाँ वे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नौकरी और पैसों का लालच देकर भारत लाते हैं और उनके अंगों को बेच देते हैं। बड़े पैमाने पर इस अवैध अंग व्यापार का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। एक दर्जन से ज्यादा बड़े निजी सर्जन अब जाँच के घेरे में हैं। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के दो प्रमुख डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है। इन पर आरोप है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ पुलिस कर्मियों और दलालों (जिनमें से कुछ पहले खुद डोनर थे) के साथ मिलकर यह काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि केवल दिल्ली में ही अंग तस्करी का 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार है। अब तक पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीएसआरआई) के सीईओ दीपक शुक्ला सहित 15 लोगों की गिरफ्तारियाँ और नोटिस इस मकड़जाल का एक छोटा–सा हिस्सा मात्र है।
2016 में, लोकसभा के सवाल–जवाब सत्र में, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उल्लेख किया कि प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों की माँग और आपूर्ति के बीच बहुत बड़ा अन्तर है। 2 लाख किडनी की माँग के मुकाबले केवल 6,000 उपलब्ध हैं। इसी तरह, 30,000 लीवर की माँग के मुकाबले केवल 1,500 और 50,000 दिल की माँग के मुकाबले देश भर में केवल 15 उपलब्ध हैं। इसी कमी का फायदा ये अंग तस्कर उठा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार “एक किडनी 70 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये के बीच में बेची जाती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि जरूरत कितनी है। दानकर्ता को कभी भी 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं मिलते। बाकी रकम कारोबार चलाने वालों में बाँट दी जाती है।”
अंग तस्कारों के निशाने पर सड़कों और झोपड़ियों में रहने वाली मेहनतकश आबादी होती है। अक्सर उन्हीं के बच्चों के लापता होने की खबरें आती हैं। इसमें कोई सन्देह नहीं कि ये बेकसूर बच्चे इनका शिकार बनते हैं।
‘द हिन्दू’ अखबार ने अंग तस्करी के शिकार सोनू और वर्धन नाम के दो नौजवानों की कहानी भी प्रकाशित की है। ये दोनों नौजवान अपनी–अपनी मजबूरियों के चलते अंग तस्करों के बहकावे में आ गये। इन्हें 2 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। लेकिन वह रकम नहीं दी गयी। इसके साथ ही इन पर दबाव बनाया गया कि तुम दूसरे लोगों को अंग देने के लिए राजी करो वरना तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इन दोनों का ही परिवार इन अंग तस्करों के चलते तबाह हो गया। इस व्यापार में शामिल लोगों ने किडनी और लीवर दान करने वाले लोगों का एक बड़ा डेटाबेस तैयार किया हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। भयंकर गरीबी और उसमें किसी रोजगार की उम्मीद न होने के चलते नौजवान बड़े पैमाने पर इनके शिकार बन रहे हैं। कुछ नौजवान पैसों की उम्मीद में अपने अंग तक बेचने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इनकी समस्या कम होने की जगह तब और बढ़ जाती है जब वे अंग तस्कार माफियाओं के चंगुल में बुरी तरह फंस जाते हैं। कितने ही नौजवान इन्फेक्शन और अन्य संक्रमण के चलते मारे भी जाते हैं।
शोषण और लूट पर टिकी मौजूदा पूँजीवादी व्यवस्था ने लोगों को इतनी गुर्बत में धकेल दिया है कि वे जिन्दा रहने के लिए अपने अंग तक बेचने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर इनकी मजबूरी का फायदा उठाने वाला माफियाओं का एक तबका सक्रिय हो उठा है जो दिन–दुनी रात–चैगुनी तरक्की कर रहा है। जिस डॉक्टर को कभी भगवान का दर्जा दिया जाता था आज उनमें से कई पैसे की हवस में हैवान हो गये हैं। सरकार के मंत्रियों से लेकर पुलिस अधिकारी तक इन हैवानों में शामिल हैं। हमें इस जालिम व्यवस्था को खत्म करके रक्त–पिपासू हैवानों से मुक्त एक बेहतर व्यवस्था का निर्माण करना होगा तभी लोगों को सम्मानजनक जिन्दगी दी जा सकती है।
–– सौरव
लेखक की अन्य रचनाएं/लेख
राजनीति
- 106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय के प्रति बिहार सरकार का शत्रुवत व्यवहार –– पुष्पराज 19 Jun, 2023
- इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले पर जानेमाने अर्थशास्त्री डॉक्टर प्रभाकर का सनसनीखेज खुलासा 6 May, 2024
- कोरोना वायरस, सर्विलांस राज और राष्ट्रवादी अलगाव के खतरे 10 Jun, 2020
- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का तर्कहीन मसौदा 21 Nov, 2021
- डिजिटल कण्टेण्ट निर्माताओं के लिए लाइसेंस राज 13 Sep, 2024
- नया वन कानून: वन संसाधनों की लूट और हिमालय में आपदाओं को न्यौता 17 Nov, 2023
- नये श्रम कानून मजदूरों को ज्यादा अनिश्चित भविष्य में धकेल देंगे 14 Jan, 2021
- बेरोजगार भारत का युग 20 Aug, 2022
- बॉर्डर्स पर किसान और जवान 16 Nov, 2021
- मोदी के शासनकाल में बढ़ती इजारेदारी 14 Jan, 2021
- सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कारकूनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदा 23 Nov, 2021
- हरियाणा किसान आन्दोलन की समीक्षा 20 Jun, 2021
सामाजिक-सांस्कृतिक
- एक आधुनिक कहानी एकलव्य की 23 Sep, 2020
- किसान आन्दोलन के आह्वान पर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 20 Jun, 2021
- गैर बराबरी की महामारी 20 Aug, 2022
- घोस्ट विलेज : पहाड़ी क्षेत्रों में राज्यप्रेरित पलायन –– मनीषा मीनू 19 Jun, 2023
- दिल्ली के सरकारी स्कूल : नवउदारवाद की प्रयोगशाला 14 Mar, 2019
- पहाड़ में नफरत की खेती –– अखर शेरविन्द 19 Jun, 2023
- सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश पर राजनीति 14 Dec, 2018
- साम्प्रदायिकता और संस्कृति 20 Aug, 2022
- हमारा जार्ज फ्लायड कहाँ है? 23 Sep, 2020
- ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ पर केन्द्रित ‘कथान्तर’ का विशेषांक 13 Sep, 2024
व्यंग्य
- अगला आधार पाठ्यपुस्तक पुनर्लेखन –– जी सम्पत 19 Jun, 2023
- आजादी को आपने कहीं देखा है!!! 20 Aug, 2022
- इन दिनों कट्टर हो रहा हूँ मैं––– 20 Aug, 2022
- नुसरत जहाँ : फिर तेरी कहानी याद आयी 15 Jul, 2019
- बडे़ कारनामे हैं बाबाओं के 13 Sep, 2024
साहित्य
- अव्यवसायिक अभिनय पर दो निबन्ध –– बर्तोल्त ब्रेख्त 17 Feb, 2023
- औपनिवेशिक सोच के विरुद्ध खड़ी अफ्रीकी कविताएँ 6 May, 2024
- किसान आन्दोलन : समसामयिक परिदृश्य 20 Jun, 2021
- खामोश हो रहे अफगानी सुर 20 Aug, 2022
- जनतांत्रिक समालोचना की जरूरी पहल – कविता का जनपक्ष (पुस्तक समीक्षा) 20 Aug, 2022
- निशरीन जाफरी हुसैन का श्वेता भट्ट को एक पत्र 15 Jul, 2019
- फासीवाद के खतरे : गोरी हिरणी के बहाने एक बहस 13 Sep, 2024
- फैज : अँधेरे के विरुद्ध उजाले की कविता 15 Jul, 2019
- “मैं” और “हम” 14 Dec, 2018
समाचार-विचार
- स्विस बैंक में जमा भारतीय कालेधन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी 20 Aug, 2022
- अगले दशक में विश्व युद्ध की आहट 6 May, 2024
- अफगानिस्तान में तैनात और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की आत्महत्या 14 Jan, 2021
- आरओ जल–फिल्टर कम्पनियों का बढ़ता बाजार 6 May, 2024
- इजराइल–अरब समझौता : डायन और भूत का गठबन्धन 23 Sep, 2020
- उत्तर प्रदेश : लव जेहाद की आड़ में धर्मान्तरण के खिलाफ अध्यादेश 14 Jan, 2021
- उत्तर प्रदेश में मीडिया की घेराबन्दी 13 Apr, 2022
- उनके प्रभु और स्वामी 14 Jan, 2021
- एआई : तकनीकी विकास या आजीविका का विनाश 17 Nov, 2023
- काँवड़ के बहाने ढाबों–ढेलों पर नाम लिखाने का साम्प्रदायिक फरमान 13 Sep, 2024
- किसान आन्दोलन : लीक से हटकर एक विमर्श 14 Jan, 2021
- कोयला खदानों के लिए भारत के सबसे पुराने जंगलों की बलि! 23 Sep, 2020
- कोरोना जाँच और इलाज में निजी लैब–अस्पताल फिसड्डी 10 Jun, 2020
- कोरोना ने सबको रुलाया 20 Jun, 2021
- क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना ही गुनाह है? 23 Sep, 2020
- क्यूबा तुम्हारे आगे घुटने नहीं टेकेगा, बाइडेन 16 Nov, 2021
- खाली जेब, खाली पेट, सर पर कर्ज लेकर मजदूर कहाँ जायें 23 Sep, 2020
- खिलौना व्यापारियों के साथ खिलवाड़ 23 Sep, 2020
- छल से वन अधिकारों का दमन 15 Jul, 2019
- छात्रों को शोध कार्य के साथ आन्दोलन भी करना होगा 19 Jun, 2023
- त्रिपुरा हिंसा की वह घटना जब तस्वीर लेना ही देशद्रोह बन गया! 13 Apr, 2022
- दिल्ली उच्च न्यायलय ने केन्द्र सरकार को केवल पाखण्डी ही नहीं कहा 23 Sep, 2020
- दिल्ली दंगे का सबक 11 Jun, 2020
- देश के बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में 14 Dec, 2018
- न्यूज चैनल : जनता को गुमराह करने का हथियार 14 Dec, 2018
- बच्चों का बचपन और बड़ों की जवानी छीन रहा है मोबाइल 16 Nov, 2021
- बीमारी से मौत या सामाजिक स्वीकार्यता के साथ व्यवस्था द्वारा की गयी हत्या? 13 Sep, 2024
- बुद्धिजीवियों से नफरत क्यों करते हैं दक्षिणपंथी? 15 Jul, 2019
- बैंकों की बिगड़ती हालत 15 Aug, 2018
- बढ़ते विदेशी मरीज, घटते डॉक्टर 15 Oct, 2019
- भारत देश बना कुष्ठ रोग की राजधानी 20 Aug, 2022
- भारत ने पीओके पर किया हमला : एक और फर्जी खबर 14 Jan, 2021
- भीड़ का हमला या संगठित हिंसा? 15 Aug, 2018
- मजदूरों–कर्मचारियों के हितों पर हमले के खिलाफ नये संघर्षों के लिए कमर कस लें! 10 Jun, 2020
- महाराष्ट्र के कपास किसानों की दुर्दशा उन्हीं की जबानी 23 Sep, 2020
- महाराष्ट्र में कर्मचारी भर्ती का ठेका निजी कम्पनियों के हवाले 17 Nov, 2023
- महाराष्ट्र में चार सालों में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की 15 Jul, 2019
- मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार 13 Sep, 2024
- मौत के घाट उतारती जोमैटो की 10 मिनट ‘इंस्टेण्ट डिलीवरी’ योजना 20 Aug, 2022
- यूपीएससी की तैयारी में लगे छात्रों की दुर्दशा, जिम्मेदार कौन? 13 Sep, 2024
- राजस्थान में परमाणु पावर प्लाण्ट का भारी विरोध 13 Sep, 2024
- रेलवे का निजीकरण : आपदा को अवसर में बदलने की कला 23 Sep, 2020
- लोग पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए क्यों लड़ रहे हैं 17 Nov, 2023
- विधायिका में महिला आरक्षण की असलियत 17 Nov, 2023
- वैश्विक लिंग असमानता रिपोर्ट 20 Aug, 2022
- श्रीलंका पर दबाव बनाते पकड़े गये अडानी के “मैनेजर” प्रधानमंत्री जी 20 Aug, 2022
- संस्कार भारती, सेवा भारती––– प्रसार भारती 14 Jan, 2021
- सत्ता–सुख भोगने की कला 15 Oct, 2019
- सरकार द्वारा लक्ष्यद्वीप की जनता की संस्कृति पर हमला और दमन 20 Jun, 2021
- सरकार बहादुर कोरोना आपके लिए अवसर लाया है! 10 Jun, 2020
- सरकार, न्यायपालिका, सेना की आलोचना करना राजद्रोह नहीं 15 Oct, 2019
- सरकारी विभागों में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न 15 Aug, 2018
- हम इस फर्जी राष्ट्रवाद के सामने नहीं झुकेंगे 13 Apr, 2022
- हाथरस की भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन 13 Sep, 2024
- हुकुम, बताओ क्या कहूँ जो आपको चोट न लगे। 13 Apr, 2022
कहानी
- जामुन का पेड़ 8 Feb, 2020
- पानीपत की चैथी लड़ाई 16 Nov, 2021
- माटी वाली 17 Feb, 2023
- समझौता 13 Sep, 2024
विचार-विमर्श
- अतीत और वर्तमान में महामारियों ने बड़े निगमों के उदय को कैसे बढ़ावा दिया है? 23 Sep, 2020
- अस्तित्व बनाम अस्मिता 14 Mar, 2019
- क्या है जो सभी मेहनतकशों में एक समान है? 23 Sep, 2020
- क्रान्तिकारी विरासत और हमारा समय 13 Sep, 2024
- दिल्ली सरकार की ‘स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सलेंस’ की योजना : एक रिपोर्ट! 16 Nov, 2021
- धर्म की आड़ 17 Nov, 2023
- पलायन मजा या सजा 20 Aug, 2022
- राजनीति में आँधियाँ और लोकतंत्र 14 Jun, 2019
- लीबिया की सच्चाई छिपाता मीडिया 17 Nov, 2023
- लोकतंत्र के पुरोधाओं ने लोकतंत्र के बारे में क्या कहा था? 23 Sep, 2020
- विकास की निरन्तरता में–– गुरबख्श सिंह मोंगा 19 Jun, 2023
- विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट से बातचीत 19 Jun, 2023
- सरकार और न्यायपालिका : सम्बन्धों की प्रकृति क्या है और इसे कैसे विकसित होना चाहिए 15 Aug, 2018
श्रद्धांजलि
कविता
- अपने लोगों के लिए 6 May, 2024
- कितने और ल्हासा होंगे 23 Sep, 2020
- चल पड़ा है शहर कुछ गाँवों की राह 23 Sep, 2020
- बच्चे काम पर जा रहे हैं 19 Jun, 2023
अन्तरराष्ट्रीय
- अमरीका बनाम चीन : क्या यह एक नये शीत युद्ध की शुरुआत है 23 Sep, 2020
- इजराइल का क्रिस्टालनाख्त नरसंहार 17 Nov, 2023
- क्या लोकतन्त्र का लबादा ओढ़े अमरीका तानाशाही में बदल गया है? 14 Dec, 2018
- पश्चिम एशिया में निर्णायक मोड़ 15 Aug, 2018
- प्रतिबन्धों का मास्को पर कुछ असर नहीं पड़ा है, जबकि यूरोप 4 सरकारें गँवा चुका है: ओरबान 20 Aug, 2022
- बोलीविया में तख्तापलट : एक परिप्रेक्ष्य 8 Feb, 2020
- भारत–इजराइल साझेदारी को मिली एक वैचारिक कड़ी 15 Oct, 2019
- भोजन, खेती और अफ्रीका : बिल गेट्स को एक खुला खत 17 Feb, 2023
- महामारी के बावजूद 2020 में वैश्विक सामरिक खर्च में भारी उछाल 21 Jun, 2021
- लातिन अमरीका के मूलनिवासियों, अफ्रीकी मूल के लोगों और लातिन अमरीकी संगठनों का आह्वान 10 Jun, 2020
- सउ़दी अरब की साम्राज्यवादी विरासत 16 Nov, 2021
- ‘जल नस्लभेद’ : इजराइल कैसे गाजा पट्टी में पानी को हथियार बनाता है 17 Nov, 2023
राजनीतिक अर्थशास्त्र
साक्षात्कार
- कम कहना ही बहुत ज्यादा है : एडुआर्डो गैलियानो 20 Aug, 2022
- चे ग्वेरा की बेटी अलेदा ग्वेरा का साक्षात्कार 14 Dec, 2018
- फैज अहमद फैज के नजरिये से कश्मीर समस्या का हल 15 Oct, 2019
- भारत के एक बड़े हिस्से में मर्दवादी विचार हावी 15 Jul, 2019
अवर्गीकृत
- एक अकादमिक अवधारणा 20 Aug, 2022
- डीएचएफएल घोटाला : नवउदारवाद की एक और झलक 14 Mar, 2019
- फिदेल कास्त्रो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के हिमायती 10 Jun, 2020
- बायोमेडिकल रिसर्च 14 Jan, 2021
- भाषा और साहित्य के क्षेत्र में भारत को मुसलमानों का महान स्थायी योगदान 23 Sep, 2020
- सर्वोच्च न्यायलय द्वारा याचिकाकर्ता को दण्डित करना, अन्यायपूर्ण है. यह राज्य पर सवाल उठाने वालों के लिए भयावह संकेत है 20 Aug, 2022
जीवन और कर्म
मीडिया
- मीडिया का असली चेहरा 15 Mar, 2019
फिल्म समीक्षा
- समाज की परतें उघाड़ने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 15 Jul, 2019