अम्बेडकर ने कहा था कि हिन्दू राज भारत के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी
सामाजिक-सांस्कृतिकदलित आन्दोलन के अग्रणी विद्वान तेलतुम्बड़े बताते है कि कैसे हिन्दुत्ववादी पार्टियाँ राजनीतिक लाभ के लिए बाबासाहेब का इस्तेमाल करती हैं।
–– अमेय तिरोडकर
विद्वान आनन्द तेलतुम्बडे कहते हैं कि अम्बेडकर का मानना था कि जब तक हिन्दू धर्मशास्त्रों को नष्ट नहीं किया जाएगा, जाति व्यवस्था समाप्त नहीं होगी।
आनन्द तेलतुम्बड़े भारत के प्रमुख सार्वजनिक बुद्धिजीवी और दलित आन्दोलन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। अम्बेडकर पर उनकी किताब ‘आइकोनोक्लास्ट: ए रिफ्लेक्टिव बायोग्राफी ऑफ डॉ– बाबासाहेब अम्बेडकर’ देश भर में चर्चित रही है। यह किताब न केवल बाबासाहेब अम्बेडकर के दर्शन का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है, बल्कि यह भी बताती है कि वे एक जटिल, दूरदर्शी और दृढ़ व्यक्ति थे। फ्रंटलाइन के साथ इस साक्षात्कार में तेलतुम्बड़े बाबासाहेब को जीवन्त कर देते हैं। बाबासाहेब एक ऐसे प्रतीक हैं जो अब चिन्ताजनक रूप से कई राजनीतिक दलों और आम लोगों द्वारा “पूजे” जाते हैं। अम्बेडकर के पास “बहुत प्रगतिशील मूल्य” थे, जो इस ‘पूजा’ के जरिये छिपाये जा रहे हैं, जो “बहुत आसान” है, तेलतुम्बड़े कहते हैं, “आप किसी की तस्वीर को दीवार पर लटका दें, उसे माला पहना दें और भूल जाएँ”।
अमेय तिरोडकर–– अम्बेडकर को भारत के बहुत से लोग पूजते है–– राजनीतिक दल, आम नागरिक, हर कोई। क्या आखिरकार उन्हें उनका हक मिल रहा है? या फिर सम्मान में कोई खतरा है, क्योंकि इससे विरासत के पीछे छिपे असली व्यक्ति की पहचान छिप जाती है?
तेलतुम्बड़े–– दरअसल, बाद वाला। भारत में महान लोगों की पूजा करने की परम्परा है। अम्बेडकर की पूजा का चलन 60 के दशक के आखिर में शुरू हुआ जब चुनावी राजनीति में प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी। नेहरू की कहानी बहुत बड़ी थी। उनकी मृत्यु के बाद कांग्रेस का आभामण्डल खत्म होने लगा। सरकार ने भूमि सुधार लागू किया, कागजों पर। भले ही कांग्रेस अच्छी हो, लेकिन उसका राजनीतिक उद्देश्य था कि बहुत लोकप्रिय शूद्रों के बीच से कांग्रेस के एजेंटों का एक नेटवर्क बनाया जाये।
इसलिए, केवल शूद्र काश्तकारों को जमीन वितरित की गयी और सम्भवत: जमीन के वास्तविक खेतिहर दलित और आदिवासी को जमीन नहीं दी गयी। ये नये भूस्वामी हरित क्रान्ति के जरिये उत्पादकता में वृद्धि से समृद्ध हुए। पहले के ब्राह्मण जमींदार ग्रामीण इलाकों से बाहर चले गये और ब्राह्मणवाद की बागडोर इन नये शूद्र भूस्वामी किसानों को सौंप दी। उनकी राजनीतिक आकांक्षाएँ भी बढ़ने लगीं। लेकिन कांग्रेस इसे पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकी। चुनावी बाजारों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और वोट बैंक की राजनीति की शुरुआत करने में यह एक महत्वपूर्ण कारक है। दलित सबसे व्यवहार्य वोट बैंक के रूप में सामने आये जिन्हें एक ही प्रतीक–– अम्बेडकर के जरिये साधा जा सकता था। दुनिया में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है, जहाँ 22 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक ही प्रतीक के जरिये लुभाया जा सके।
अमेय तिरोडकर–– ठीक है, तो यह राजनीतिक दलों के लिए एक आसान निर्वाचन क्षेत्र था।
तेलतुम्बड़े–– हाँ, यह एक बहुत ही अनोखी घटना रही है। और यह राजनीतिक दलों के द्वारा अम्बेडकर को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित हुआ–– उन्होंने उन्हें अपने तरीके से पेश करना शुरू कर दिया। उन्होंने समय–समय पर ऐसी बातें कहीं जो जरूरी नहीं कि सुसंगत हों। राजनीतिक वर्ग ने उनका कुशलतापूर्वक इस्तेमाल किया। अम्बेडकर के प्रतीक का सबसे उल्लेखनीय उपयोग भाजपा द्वारा किया गया है। 80 के दशक की शुरुआत में, जब बालासाहेब देवरस ने भाजपा के वैचारिक जनक आरएसएस की बागडोर सम्भाली, तो रणनीतिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि निचले सामाजिक तबके में पैठ बनाने के लिए उनके प्रतीकों को अपने साथ शामिल किया जाये और उनमें अपने हिसाब से हेर–फेर की जाये।
अमेय तिरोडकर–– तो, एक तरह से, यह उन मूल्यों के लिए भी खतरनाक है जिनका अम्बेडकर ने प्रचार किया–– पूजा–अर्चना राजनीतिक हो गयी है, जबकि उनके आदर्शों को पूरी तरह से नजरअन्दाज किया जा रहा है?
तेलतुम्बड़े–– बिल्कुल। अम्बेडकर भारत को स्वतन्त्रता, समानता, बन्धुत्व पर आधारित एक आधुनिक समाज के रूप में देखना चाहते थे। उनके लिए यही लोकतन्त्र और जीवन जीने का तरीका था। आज हम उनकी जो “पूजा” देखते हैं, उसके चलते उनके बहुत ही प्रगतिशील मूल्यों को दबा दिया गया है। पूजा करना बहुत आसान है–– आप बस किसी की तस्वीर दीवार पर टाँग दें, उस पर माला चढ़ा दें और भूल जाएँ।
अमेय तिरोडकर–– पिछले कुछ सालों में हमने भाजपा को यह कहते सुना है कि कांग्रेस ने अम्बेडकर को हराया, जबकि कांग्रेस कहती है कि अम्बेडकर द्वारा लिखा गया संविधान भाजपा से खतरे में है। तो सच क्या है?
तेलतुम्बड़े–– अम्बेडकर ने मुख्य रूप से हिन्दू धर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जो जाति व्यवस्था का स्रोत है। वह राजनीतिक रूप से कांग्रेस के खिलाफ थे। वह वैचारिक रूप से कम्युनिस्टों के भी खिलाफ थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से सभी हिन्दुत्ववादी दलों, हिन्दू महासभा, जनसंघ और आरएसएस का नाम लिया, जिनसे वह कोई सम्बन्ध नहीं रखेंगे।
जब संविधान सभा का गठन हो रहा था, तो कांग्रेस ने अम्बेडकर को इसमें शामिल होने में मदद न करने का फैसला किया। उदाहरण के लिए, वल्लभभाई पटेल ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अम्बेडकर के लिए संविधान सभा के दरवाजे ही नहीं बल्कि खिड़कियाँ भी बन्द कर दी जाएँगी। 1946 में बाबासाहेब का राजनीतिक जीवन लगभग समाप्त हो गया था। यह एक चमत्कार ही था कि अम्बेडकर ने अपने एक एससीएफ कॉमरेड जोगेन्द्र नाथ मण्डल की मदद से संयुक्त बंगाल से अपनी सदस्यता हासिल की। अम्बेडकर जेसोर–खुलना निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये। लेकिन कुछ ही समय बाद विभाजन हो गया और अम्बेडकर की सदस्यता चली गयी क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र पाकिस्तान में चला गया था। इस पर गुप्त रूप से बातचीत हुई और कांग्रेस ने उन्हें बॉम्बे प्रान्तीय परिषद में पुणे से निर्वाचित करने का फैसला किया। इस प्रकार, कांग्रेस के साथ सकारात्मक सम्बन्धों के कुछ उदाहरण हैं, लेकिन आरएसएस की हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी के साथ नहीं।
अमेय तिरोडकर–– मैं आपसे कुछ विवादास्पद समकालीन मुद्दों पर सवाल पूछना चाहता हूँ, जैसे कि समान नागरिक संहिता। भाजपा कहती है कि अम्बेडकर ने इसका समर्थन किया था। आप इसे कैसे देखते हैं?
तेलतुम्बड़े–– हाँ, यही भाजपा की रणनीति रही है–– चीजों को चुन–चुनकर आगे बढ़ाना। सच है, अम्बेडकर समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे–– वे पूरे देश में एक समान नागरिक संहिता चाहते थे। लैंगिक समानता के लिए उन्होंने जो हिन्दू कोड बिल तैयार किया, वह इस दिशा में एक छोटा कदम था। लेकिन भाजपा का समान नागरिक संहिता मुस्लिम महिलाओं पर सीधा हमला है। अम्बेडकर ऐसा नहीं चाहते थे। उन्होंने हिन्दू संहिता इसलिए अपनायी क्योंकि बहुसंख्यक हिन्दू इससे शुरुआत कर सकते थे। अल्पसंख्यकों के लिए ऐसी समान संहिता के गुण देखना आसान होगा। वे इसे जबरदस्ती नहीं ला रहे थे।
अमेय तिरोडकर–– जब अम्बेडकर ने हिन्दू कोड बिल का मसौदा तैयार किया और उसे सार्वजनिक किया तो जनसंघ या हिन्दू महासभा की प्रतिक्रिया क्या थी?
तेलतुम्बड़े–– अम्बेडकर को हिन्दू ताकतों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शायद यह उनके जीवन का सबसे बड़ा विरोध था। अम्बेडकर की निन्दा करते हुए कई सार्वजनिक सभाएँ हुर्इं। हिन्दू संगठनों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में उनका पुतला जलाया। उन्हें बदनाम किया गया और जातिवादी गालियाँ दी गयीं।
अमेय तिरोडकर–– तो क्या आरएसएस ने इस विचार का विरोध किया?
तेलतुम्बड़े–– हाँ, आरएसएस, हिन्दू महासभा और सभी हिन्दूवादी संगठन इस विरोध का हिस्सा थे।
अमेय तिरोडकर–– आपने अपनी किताब में एक महत्वपूर्ण बात कही है कि हम संविधान के निर्माण का पूरा श्रेय अम्बेडकर को नहीं दे सकते। आप ऐसा क्यों कहते है, जबकि हर व्यक्ति कहता है कि वह “भारतीय संविधान के जनक” हैं?
तेलतुम्बड़े–– क्योंकि, यही सच है। संविधान किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिखा गया है। संविधान सभा किस लिए थी? संविधान सभा ने एक सलाहकार, एक सिविल सेवक, बीएन राव को एक मसौदा तैयार करने के लिए नियुक्त किया, जिसे उन्होंने एक महीने के भीतर पूरा कर दिया। यह मसौदा आधार दस्तावेज बन गया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समितियाँ बनायी गयीं, जिनकी अध्यक्षता ज्यादातर कांग्रेस के नेता करते थे। वे निर्णय लेते थे और सलाहकार समिति द्वारा उनकी जाँच की जाती थी। इन निर्णयों पर फिर कांग्रेस विधानसभा पार्टी, संसदीय दल में चर्चा की जाती थी, जिसका नेतृत्व नेहरू, पटेल, आजाद और प्रसाद से मिलकर बने “कांग्रेस कुलीनतंत्र” द्वारा किया जाता था। इसलिए, निर्णय लेने की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस के हाथों में थी।
उन्होंने सात सदस्यों वाली एक मसौदा समिति बनायी और बाबासाहेब को उसका अध्यक्ष बनाया। मसौदा समिति ने अपने मसौदे में करीब 20 बदलाव किये। उनमें से एक प्रस्तावना थी। इस मसौदे को आम लोगों की टिप्पणियों के लिए खुला रखा गया। उन्होंने इसे सात, आठ महीने तक अपने पास रखा और फिर इसे विधानसभा में चर्चा के लिए ले गये।
अम्बेडकर ने विभिन्न समितियों में और प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में, उस समय गम्भीर शारीरिक बीमारियों के बावजूद, बहुत बड़ा योगदान दिया। और यह एक तथ्य है कि जब उन्होंने अकेले ही संविधान सभा में मसौदा पेश किया था, तब प्रारूप समिति के अधिकांश सदस्य मौजूद नहीं थे। एसएन मुखर्जी भी थे और उनकी सहायता के लिए उनके कर्मचारी भी मौजूद थे। इसलिए, उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। लेकिन यह कहना कि उन्होंने संविधान लिखा है, निरर्थक बयानबाजी है।
इतिहासकार ग्रैनविले ऑस्टिन, जिन्हें इस प्रक्रिया का विशेषज्ञ माना जाता है, उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि “कांग्रेस कुलीनतंत्र” की स्वीकृति के बिना कोई भी संविधान में प्रवेश नहीं कर सकता। इस सन्दर्भ में, राज्यसभा में बोलते हुए, अम्बेडकर ने खुद गुस्से में कहा कि उनका इस्तेमाल “वेतन–भोगी” के रूप में किया गया। उन्होंने आगे कहा, “मुझसे जो करने को कहा गया, मैंने अपनी इच्छा के विरुद्ध बहुत कुछ किया”।
अमेय तिरोडकर–– आपने यह भी बताया कि कैसे गाँधीजी अम्बेडकर को संविधान सभा में लाने के लिए एक महान रणनीतिकार थे। किस तरह से उनके विचार अलग थे? क्योंकि आज के भारत में उन्हें दुश्मन के रूप में पेश किया जाता है।
तेलतुम्बड़े–– उनका तर्क राजनीतिक था। 1935 में गाँधी ने बहुत ही नैतिकतावादी रुख अपनाया कि अगर दलितों को अलग निर्वाचन क्षेत्र दिये गये तो वे हिन्दू समाज से हमेशा के लिए अलग हो जाएँगे। जाति पर गाँधी के रूढ़िवादी विचारों ने भी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई। गाँधी हमेशा मानते थे कि जातियाँ अच्छी हैं और केवल अस्पृश्यता अच्छी नहीं है। यह सभी उच्च जाति सुधारकों का अन्तिम अलाप था कि अस्पृश्यता खत्म होनी चाहिए, जबकि उन्होंने जाति को बनाये रखा।
और यही संविधान के साथ हुआ। अस्पृश्यता खत्म हो गयी, लेकिन जाति बनी रही। जाति खत्म किये बिना अस्पृश्यता कैसे खत्म हो सकती है? यह गाँधी की रणनीति थी और दूरदर्शिता, या उदारता, आप इसे जो भी कहें, उन्होंने नेहरू को बहुत मुश्किल समय में राजी किया कि अम्बेडकर को कैबिनेट में शामिल कर लें। मेरी परिकल्पना यह है कि संविधान सभा में उन्हें शामिल करने के पीछे भी गाँधी ही थे।
अमेय तिरोडकर–– अम्बेडकर और सावरकर के बीच क्या रिश्ता था? आज उन्हें अच्छे दोस्त के तौर पर पेश किया जा रहा है। क्या वाकई कोई दोस्ती थी?
तेलतुम्बड़े–– बिल्कुल नहीं। हिन्दुत्ववादी लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे है कि अम्बेडकर हेडगेवार, गोलवलकर और दत्तोपन्त ठेंगड़ी के भी मित्र थे। अम्बेडकर का सावरकर से कोई रिश्ता नहीं था। पाकिस्तान पर अपनी किताब में उन्होंने सावरकर का मजाक उड़ाया है।
अमेय तिरोडकर–– आज का भारत हिन्दू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस पर अम्बेडकर क्या सोचते थे?
तेलतुम्बड़े–– अम्बेडकर ने हिन्दू राज शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि अगर यह आता है तो यह देश के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी और इसे हर कीमत पर रोका जाना चाहिए। अम्बेडकर को इस्लाम से ज्यादा हिन्दू धर्म से परेशानी थी। इसमें जरा भी सन्देह नहीं है कि वे कभी हिन्दू राष्ट्र का समर्थन नहीं करते।
अमेय तिरोडकर–– मार्क्सवादी समाजवादी विचारधारा के बारे में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि अम्बेडकर ने इसकी आलोचना की थी। और अब इस आलोचना का फायदा भाजपा और आरएसएस द्वारा उठाया जा रहा है।
तेलतुम्बड़े–– अम्बेडकर को मार्क्सवादी विचारधारा से निश्चित रूप से परेशानी थी। उन्हें जो समस्या दिखी, वह दो तरह की थी–– एक तो मार्क्सवाद सर्वहारा वर्ग की तानाशाही पर निर्भर था और दूसरा यह कि यह हिंसा पर निर्भर था। अब, कोई भी मार्क्सवादी विद्वान इस आलोचना को स्वीकार नहीं करेगा। मूल रूप से, अम्बेडकर की विचारधारा प्रयोजनवाद में निहित थी, जो उन्हें कोलम्बिया विश्वविद्यालय में अपने प्रोफेसर जॉन डेवी से विरासत में मिली थी। और जब वे इंग्लैण्ड में रहते थे, तो फैबियनवाद ने भी उन्हें प्रभावित किया था। इन विचारधाराओं का प्रभाव उनके द्वारा कही गयी कई बातों में झलकता था। ये विचारधाराएँ मार्क्सवाद के खिलाफ थीं। अम्बेडकर ने भी मार्क्सवाद को इन्हीं के चश्मे से देखा।
अमेय तिरोडकर–– और उस समय कम्युनिस्ट पार्टी मजबूत थी।
तेलतुम्बड़े–– हाँ। उन्हें कम्युनिस्टों से जूझना पड़ा। दोनों का निर्वाचन क्षेत्र एक ही था। यह सम्भव है कि उन्हें कम्युनिस्ट विचारधारा की ज्यादा परवाह नहीं थी। मैंने लाइब्रेरी में उनकी किताबें देखीं और उनमें से सिर्फ एक ही है–– ‘दास कैपिटल’ का वहाँ एक खण्ड था और वह भी बिना पढ़ा हुआ दिखाई दिया। मार्क्सवाद पर दूसरे लेखकों की पुस्तकें थीं। अम्बेडकर की आदत थी कि वे किताबें पढ़ते समय रंगीन पेंसिलों से पृष्ठों पर रेखांकित करते और टिप्पणी करते थे। मार्क्सवाद से सम्बन्धित पुस्तकों में मुझे ये कहीं नहीं मिला।
अमेय तिरोडकर–– ब्रिटिश शासन के बारे में अम्बेडकर के क्या विचार थे? उनका मानना था कि इसकी जगह भारतीय उच्च जातियाँ ले लेंगी? तो, उनका डर सही था?
तेलतुम्बड़े–– हाँ। जब अंग्रेजों ने वास्तव में सत्ता हस्तान्तरित की, तो यह स्वाभाविक रूप से कांग्रेस के पास आयी। और कांग्रेस सामाजिक अभिजात वर्ग, जमींदारों और पूँजीपतियों का प्रतिनिधि निकाय मात्र थी। इसलिए, गाँधी के जन आन्दोलन के छद्मवेश के बावजूद, कांग्रेस अपने मूल में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व करती थी। स्वाभाविक रूप से, अम्बेडकर को यह आशंका थी कि अंग्रेजों के जाने के बाद, सत्ता की बागडोर उच्च जातियों के हाथों में चली जाएगी और वे दलितों की उपेक्षा करेंगे। इसीलिए उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन भावी सत्ता संरचना में दलितों की हिस्सेदारी के लिए लगा दिया ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रहें।
अमेय तिरोडकर–– अम्बेडकर ने यह भी कहा था कि अगर आप जाति व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं तो आपको हिन्दू धर्म को ही खत्म करना होगा। इस रुख को देखते हुए, आप किस तरह से देखते हैं कि उच्च जाति के वर्चस्व वाली भाजपा और आरएसएस अब बाबासाहेब को अपने कब्जे में ले रही है?
तेलतुम्बड़े–– एक तरफ आप अम्बेडकर को अपने पक्ष में कर सकते हैं और दूसरी जगह उन्होंने जो कहा है, उसे चुनिन्दा तरीके से नजरअन्दाज कर सकते हैं। ‘जातिभेद का उन्मूलन’ लेख में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि जाति व्यवस्था की जड़ें हिन्दू धर्मशास्त्रों में हैं। और जब तक हिन्दू धर्मशास्त्रों को नष्ट नहीं किया जाता, जाति व्यवस्था खत्म नहीं होगी। उन्होंने तब हिन्दू धर्म से बाहर निकलने का मन बना लिया था। यह एकमात्र ऐसा मामला नहीं है जब उन्होंने हिन्दुओं और हिन्दू धर्म के खिलाफ बात की हो। आरएसएस या बीजेपी ने कभी इसका जिक्र नहीं किया।
अमेय तिरोडकर–– हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया, जहाँ 1956 में अम्बेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था और अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। यह तब हुआ जब भाजपा शासित राज्य धर्मान्तरण विरोधी कानून ला रहे हैं। आप इस विरोधाभास को कैसे देखते हैं?
तेलतुम्बड़े–– अम्बेडकर के प्रति भाजपा का व्यवहार पूरी तरह से विरोधाभासी है। अगर वे तार्किक रूप से सुसंगत हैं, अगर उनके पास कुछ नैतिकता है, तो वे अम्बेडकर को बिल्कुल भी नहीं छू सकते। वे जो पेश कर रहे हैं, वह सब कुछ उल्टा है। अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म छोड़ दिया और हिन्दू धर्म के एक सम्प्रदाय के रूप में नहीं बल्कि बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। लेकिन यह पूरा हिन्दू गिरोह इस बात पर कायम है कि उन्होंने हिन्दू धर्म के एक सम्प्रदाय के रूप में बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। बौद्ध धर्म उस ब्राह्मणवाद के खिलाफ विद्रोह था, जो हिन्दू धर्म का वास्तविक विचार है। हिन्दुत्ववादियों ने हाल ही में खुद को सनातनी आदि कहना शुरू कर दिया है। शायद, वे उस नाम का उपयोग कर सकते हैं।
लेकिन जब वे “हिन्दू” कहते हैं, तो यह विदेशियों द्वारा दिया गया नाम है। इसलिए, यह सब हास्यास्पद है। अम्बेडकर नहीं चाहते थे कि कोई उनकी पूजा करेय वे इसके खिलाफ थे। मुझे इस बात की चिन्ता नहीं है कि कोई उनकी पूजा करे, बल्कि मुझे इस बात की चिन्ता है कि दलित अम्बेडकर की पूजा करें। यह उनके मूल्यों और आदर्शों को भूलने के बराबर है। यह मोदी द्वारा उनकी पूजा करने से भी ज्यादा खतरनाक है।
अमेय तिरोडकर–– लेकिन हाल के दिनों में भाजपा और आरएसएस ने अम्बेडकर को आंशिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। और दलित संगठन इस राजनीतिक खेल को समझने में विफल रहे हैं। आप इसे कैसे देखते हैं?
तेलतुम्बड़े–– हाँ, आप बिल्कुल सही कह रहे है। बिल्कुल सही। इसीलिए मुझे यह किताब लिखनी पड़ी। अम्बेडकर के अपने लोग ही उन्हें नहीं समझ पाये। उनके नेता भी नहीं समझ पाये। वे अवसरवादी बन गये और उनके नजरिये को बदल दिया।
अमेय तिरोडकर–– उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पतन के बारे में हमें बताएँ?
तेलतुम्बड़े–– उत्तर प्रदेश में दलितों की एक खास जनसांख्यिकी, ऐतिहासिक और राजनीतिक विशेषताओं और निश्चित रूप से स्वर्गीय कांशीराम के संगठनात्मक कौशल के कारण बीएसपी सफल हुई थी। जब परिस्थितियाँ बदलीं, तो बीएसपी का पतन हो गया। बीएसपी वास्तव में एक अलग रास्ते पर चली गयी। अम्बेडकर की व्यावहारिकता कुछ बुनियादी मूल्यों से समझौता नहीं करती थीय बीएसपी ऐसा नहीं कर सकती थी। सत्ता के पीछे भागती बीएसपी ने रास्ते में ही अपनी जड़ें खो दीं।
अमेय तिरोडकर–– तो क्या आप यह कहेंगे कि दलित संगठन अम्बेडकर के विचारों के मर्म को समझने में असफल रहे और इसलिए समय के साथ वे कहीं नहीं पहुँच पाये?
तेलतुम्बड़े–– बिल्कुल। मैं यही कहना चाहता हूँ। क्योंकि उन्होंने कभी अम्बेडकर के जटिल व्यक्तित्व को नहीं समझा। किसी को यह बताने की जरूरत थी कि अम्बेडकर क्या चाहते थेय उनका लक्ष्य क्या था। मैंने इस तरह की सोच को बढ़ावा देने के लिए यह किताब लिखी है। अम्बेडकर के समय में, उन पर कई ताकतें हावी थीं और उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया और उसका विस्तार किया। दलितों को अपना रास्ता खुद बनाना था।
( frontline-thehindu-com से साभार,
अप्रैल 09, 2025, अनुवाद–– विक्रम प्रताप)
लेखक की अन्य रचनाएं/लेख
साहित्य
- अव्यवसायिक अभिनय पर दो निबन्ध –– बर्तोल्त ब्रेख्त 17 Feb, 2023
- औपनिवेशिक सोच के विरुद्ध खड़ी अफ्रीकी कविताएँ 6 May, 2024
- किसान आन्दोलन : समसामयिक परिदृश्य 20 Jun, 2021
- खामोश हो रहे अफगानी सुर 20 Aug, 2022
- जनतांत्रिक समालोचना की जरूरी पहल – कविता का जनपक्ष (पुस्तक समीक्षा) 20 Aug, 2022
- जैक लण्डन का उपन्यास ‘आयरन हील’ के बारे में 1 Jan, 2025
- निकोलाई ओस्त्रोव्स्की का उपन्यास ‘अग्निदीक्षा’ 4 Jul, 2025
- निशरीन जाफरी हुसैन का श्वेता भट्ट को एक पत्र 15 Jul, 2019
- फासीवाद के खतरे : गोरी हिरणी के बहाने एक बहस 13 Sep, 2024
- फैज : अँधेरे के विरुद्ध उजाले की कविता 15 Jul, 2019
- सामाजिक चेतना जगाने में नाटकों की भूमिका : नोबेल विजेता––दारियो लुइगी एंजेलो फो 1 Jan, 2025
- “मैं” और “हम” 14 Dec, 2018
सामाजिक-सांस्कृतिक
- अम्बेडकर ने कहा था कि हिन्दू राज भारत के लिए सबसे बड़ी आपदा होगी 4 Jul, 2025
- एक आधुनिक कहानी एकलव्य की 23 Sep, 2020
- किसान आन्दोलन के आह्वान पर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 20 Jun, 2021
- गैर बराबरी की महामारी 20 Aug, 2022
- घोस्ट विलेज : पहाड़ी क्षेत्रों में राज्यप्रेरित पलायन –– मनीषा मीनू 19 Jun, 2023
- दिल्ली के सरकारी स्कूल : नवउदारवाद की प्रयोगशाला 14 Mar, 2019
- पहाड़ में नफरत की खेती –– अखर शेरविन्द 19 Jun, 2023
- सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश पर राजनीति 14 Dec, 2018
- साम्प्रदायिकता और संस्कृति 20 Aug, 2022
- हमारा जार्ज फ्लायड कहाँ है? 23 Sep, 2020
- ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ पर केन्द्रित ‘कथान्तर’ का विशेषांक 13 Sep, 2024
अन्तरराष्ट्रीय
- अमरीका बनाम चीन : क्या यह एक नये शीत युद्ध की शुरुआत है 23 Sep, 2020
- इजराइल का क्रिस्टालनाख्त नरसंहार 17 Nov, 2023
- क्या लोकतन्त्र का लबादा ओढ़े अमरीका तानाशाही में बदल गया है? 14 Dec, 2018
- नरसंहार पर पर्दा डालने वाले आर्थिक सिद्धान्त के लिए नोबेल 4 Jul, 2025
- पश्चिम एशिया में निर्णायक मोड़ 15 Aug, 2018
- प्रतिबन्धों का मास्को पर कुछ असर नहीं पड़ा है, जबकि यूरोप 4 सरकारें गँवा चुका है: ओरबान 20 Aug, 2022
- बोलीविया में तख्तापलट : एक परिप्रेक्ष्य 8 Feb, 2020
- भारत–इजराइल साझेदारी को मिली एक वैचारिक कड़ी 15 Oct, 2019
- भोजन, खेती और अफ्रीका : बिल गेट्स को एक खुला खत 17 Feb, 2023
- महामारी के बावजूद 2020 में वैश्विक सामरिक खर्च में भारी उछाल 21 Jun, 2021
- लातिन अमरीका के मूलनिवासियों, अफ्रीकी मूल के लोगों और लातिन अमरीकी संगठनों का आह्वान 10 Jun, 2020
- सउ़दी अरब की साम्राज्यवादी विरासत 16 Nov, 2021
- ‘जल नस्लभेद’ : इजराइल कैसे गाजा पट्टी में पानी को हथियार बनाता है 17 Nov, 2023
राजनीति
- 106 वर्ष प्राचीन पटना संग्रहालय के प्रति बिहार सरकार का शत्रुवत व्यवहार –– पुष्पराज 19 Jun, 2023
- इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले पर जानेमाने अर्थशास्त्री डॉक्टर प्रभाकर का सनसनीखेज खुलासा 6 May, 2024
- कर्नाटक सरकार देवनहल्ली के किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है 4 Jul, 2025
- कोरोना वायरस, सर्विलांस राज और राष्ट्रवादी अलगाव के खतरे 10 Jun, 2020
- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का तर्कहीन मसौदा 21 Nov, 2021
- डिजिटल कण्टेण्ट निर्माताओं के लिए लाइसेंस राज 13 Sep, 2024
- नया वन कानून: वन संसाधनों की लूट और हिमालय में आपदाओं को न्यौता 17 Nov, 2023
- नये श्रम कानून मजदूरों को ज्यादा अनिश्चित भविष्य में धकेल देंगे 14 Jan, 2021
- बेरोजगार भारत का युग 20 Aug, 2022
- बॉर्डर्स पर किसान और जवान 16 Nov, 2021
- मोदी के शासनकाल में बढ़ती इजारेदारी 14 Jan, 2021
- सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कारकूनों ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से रौंदा 23 Nov, 2021
- हरियाणा किसान आन्दोलन की समीक्षा 20 Jun, 2021
कविता
- अपने लोगों के लिए 6 May, 2024
- कितने और ल्हासा होंगे 23 Sep, 2020
- चल पड़ा है शहर कुछ गाँवों की राह 23 Sep, 2020
- जी एन साईबाबा की कविताएँ 1 Jan, 2025
- बच्चे काम पर जा रहे हैं 19 Jun, 2023
जीवन और कर्म
- दहशतगर्दी का फर्जी ठप्पा 1 Jan, 2025
- रामवृक्ष बेनीपुरी का बाल साहित्य : मनुष्य की अपराजेय शक्ति में आस्था 14 Jan, 2021
राजनीतिक अर्थशास्त्र
व्यंग्य
- अगला आधार पाठ्यपुस्तक पुनर्लेखन –– जी सम्पत 19 Jun, 2023
- आजादी को आपने कहीं देखा है!!! 20 Aug, 2022
- इन दिनों कट्टर हो रहा हूँ मैं––– 20 Aug, 2022
- नुसरत जहाँ : फिर तेरी कहानी याद आयी 15 Jul, 2019
- बडे़ कारनामे हैं बाबाओं के 13 Sep, 2024
समाचार-विचार
- स्विस बैंक में जमा भारतीय कालेधन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी 20 Aug, 2022
- अगले दशक में विश्व युद्ध की आहट 6 May, 2024
- अफगानिस्तान में तैनात और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की आत्महत्या 14 Jan, 2021
- आरओ जल–फिल्टर कम्पनियों का बढ़ता बाजार 6 May, 2024
- इजराइल–अरब समझौता : डायन और भूत का गठबन्धन 23 Sep, 2020
- उत्तर प्रदेश : लव जेहाद की आड़ में धर्मान्तरण के खिलाफ अध्यादेश 14 Jan, 2021
- उत्तर प्रदेश में मीडिया की घेराबन्दी 13 Apr, 2022
- उनके प्रभु और स्वामी 14 Jan, 2021
- एआई : तकनीकी विकास या आजीविका का विनाश 17 Nov, 2023
- काँवड़ के बहाने ढाबों–ढेलों पर नाम लिखाने का साम्प्रदायिक फरमान 13 Sep, 2024
- किसान आन्दोलन : लीक से हटकर एक विमर्श 14 Jan, 2021
- कोयला खदानों के लिए भारत के सबसे पुराने जंगलों की बलि! 23 Sep, 2020
- कोरोना जाँच और इलाज में निजी लैब–अस्पताल फिसड्डी 10 Jun, 2020
- कोरोना ने सबको रुलाया 20 Jun, 2021
- क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान होना ही गुनाह है? 23 Sep, 2020
- क्यूबा तुम्हारे आगे घुटने नहीं टेकेगा, बाइडेन 16 Nov, 2021
- खाली जेब, खाली पेट, सर पर कर्ज लेकर मजदूर कहाँ जायें 23 Sep, 2020
- खिलौना व्यापारियों के साथ खिलवाड़ 23 Sep, 2020
- छल से वन अधिकारों का दमन 15 Jul, 2019
- छात्रों को शोध कार्य के साथ आन्दोलन भी करना होगा 19 Jun, 2023
- त्रिपुरा हिंसा की वह घटना जब तस्वीर लेना ही देशद्रोह बन गया! 13 Apr, 2022
- दिल्ली उच्च न्यायलय ने केन्द्र सरकार को केवल पाखण्डी ही नहीं कहा 23 Sep, 2020
- दिल्ली दंगे का सबक 11 Jun, 2020
- देश के बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में 14 Dec, 2018
- न्यूज चैनल : जनता को गुमराह करने का हथियार 14 Dec, 2018
- बच्चों का बचपन और बड़ों की जवानी छीन रहा है मोबाइल 16 Nov, 2021
- बीमारी से मौत या सामाजिक स्वीकार्यता के साथ व्यवस्था द्वारा की गयी हत्या? 13 Sep, 2024
- बुद्धिजीवियों से नफरत क्यों करते हैं दक्षिणपंथी? 15 Jul, 2019
- बैंकों की बिगड़ती हालत 15 Aug, 2018
- बढ़ते विदेशी मरीज, घटते डॉक्टर 15 Oct, 2019
- भारत देश बना कुष्ठ रोग की राजधानी 20 Aug, 2022
- भारत ने पीओके पर किया हमला : एक और फर्जी खबर 14 Jan, 2021
- भीड़ का हमला या संगठित हिंसा? 15 Aug, 2018
- मजदूरों–कर्मचारियों के हितों पर हमले के खिलाफ नये संघर्षों के लिए कमर कस लें! 10 Jun, 2020
- महाराष्ट्र के कपास किसानों की दुर्दशा उन्हीं की जबानी 23 Sep, 2020
- महाराष्ट्र में कर्मचारी भर्ती का ठेका निजी कम्पनियों के हवाले 17 Nov, 2023
- महाराष्ट्र में चार सालों में 12 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की 15 Jul, 2019
- मानव अंगों की तस्करी का घिनौना व्यापार 13 Sep, 2024
- मौत के घाट उतारती जोमैटो की 10 मिनट ‘इंस्टेण्ट डिलीवरी’ योजना 20 Aug, 2022
- यूपीएससी की तैयारी में लगे छात्रों की दुर्दशा, जिम्मेदार कौन? 13 Sep, 2024
- राजस्थान में परमाणु पावर प्लाण्ट का भारी विरोध 13 Sep, 2024
- रेलवे का निजीकरण : आपदा को अवसर में बदलने की कला 23 Sep, 2020
- लोग पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए क्यों लड़ रहे हैं 17 Nov, 2023
- विधायिका में महिला आरक्षण की असलियत 17 Nov, 2023
- वैश्विक लिंग असमानता रिपोर्ट 20 Aug, 2022
- श्रीलंका पर दबाव बनाते पकड़े गये अडानी के “मैनेजर” प्रधानमंत्री जी 20 Aug, 2022
- संस्कार भारती, सेवा भारती––– प्रसार भारती 14 Jan, 2021
- सत्ता–सुख भोगने की कला 15 Oct, 2019
- सरकार द्वारा लक्ष्यद्वीप की जनता की संस्कृति पर हमला और दमन 20 Jun, 2021
- सरकार बहादुर कोरोना आपके लिए अवसर लाया है! 10 Jun, 2020
- सरकार, न्यायपालिका, सेना की आलोचना करना राजद्रोह नहीं 15 Oct, 2019
- सरकारी विभागों में ठेका कर्मियों का उत्पीड़न 15 Aug, 2018
- हम इस फर्जी राष्ट्रवाद के सामने नहीं झुकेंगे 13 Apr, 2022
- हाथरस की भगदड़ में मौत का जिम्मेदार कौन 13 Sep, 2024
- हुकुम, बताओ क्या कहूँ जो आपको चोट न लगे। 13 Apr, 2022
कहानी
- जामुन का पेड़ 8 Feb, 2020
- पानीपत की चैथी लड़ाई 16 Nov, 2021
- माटी वाली 17 Feb, 2023
- समझौता 13 Sep, 2024
विचार-विमर्श
- अतीत और वर्तमान में महामारियों ने बड़े निगमों के उदय को कैसे बढ़ावा दिया है? 23 Sep, 2020
- अस्तित्व बनाम अस्मिता 14 Mar, 2019
- क्या है जो सभी मेहनतकशों में एक समान है? 23 Sep, 2020
- क्रान्तिकारी विरासत और हमारा समय 13 Sep, 2024
- दिल्ली सरकार की ‘स्कूल्स ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सलेंस’ की योजना : एक रिपोर्ट! 16 Nov, 2021
- धर्म की आड़ 17 Nov, 2023
- पलायन मजा या सजा 20 Aug, 2022
- राजनीति में आँधियाँ और लोकतंत्र 14 Jun, 2019
- लीबिया की सच्चाई छिपाता मीडिया 17 Nov, 2023
- लोकतंत्र के पुरोधाओं ने लोकतंत्र के बारे में क्या कहा था? 23 Sep, 2020
- विकास की निरन्तरता में–– गुरबख्श सिंह मोंगा 19 Jun, 2023
- विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट से बातचीत 19 Jun, 2023
- सरकार और न्यायपालिका : सम्बन्धों की प्रकृति क्या है और इसे कैसे विकसित होना चाहिए 15 Aug, 2018
श्रद्धांजलि
साक्षात्कार
- कम कहना ही बहुत ज्यादा है : एडुआर्डो गैलियानो 20 Aug, 2022
- चे ग्वेरा की बेटी अलेदा ग्वेरा का साक्षात्कार 14 Dec, 2018
- फैज अहमद फैज के नजरिये से कश्मीर समस्या का हल 15 Oct, 2019
- भारत के एक बड़े हिस्से में मर्दवादी विचार हावी 15 Jul, 2019
अवर्गीकृत
- एक अकादमिक अवधारणा 20 Aug, 2022
- डीएचएफएल घोटाला : नवउदारवाद की एक और झलक 14 Mar, 2019
- फिदेल कास्त्रो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के हिमायती 10 Jun, 2020
- बायोमेडिकल रिसर्च 14 Jan, 2021
- भाषा और साहित्य के क्षेत्र में भारत को मुसलमानों का महान स्थायी योगदान 23 Sep, 2020
- सर्वोच्च न्यायलय द्वारा याचिकाकर्ता को दण्डित करना, अन्यायपूर्ण है. यह राज्य पर सवाल उठाने वालों के लिए भयावह संकेत है 20 Aug, 2022
मीडिया
- मीडिया का असली चेहरा 15 Mar, 2019
फिल्म समीक्षा
- समाज की परतें उघाड़ने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 15 Jul, 2019